फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी घायल

बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी घायल

Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी घायल
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद की एएनएम बिंदू पांडेय (58) अपने पति रविंद्र पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से इंद्रधनुष योजना के तहत विशुनपुर गांव में टीकाकरण करने के लिए जा रही थी। मुख्य सड़क मोड़ पर पहुंची थी कि थाने की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायनलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची बोलेरो को कब्जा में लेकर थाना लाई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष नंदा कुमार ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया। पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed