{"_id":"594ea3584f1c1b83688b4584","slug":"131498325848-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से पति-पत्नी सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन के धक्के से पति-पत्नी सहित तीन घायल
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। हीरानंदपुर गांव स्थित गांगी पुल पर शनिवार को चारपहिया वाहन के धक्के से दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
हबीबुल्लाचक निवासी हरिकेश यादव (40) मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले वो छुट्टी पर घर आए थे। अपनी पत्नी अर्चना (35) और गांव के ही रविंद्र (32) साथ बाइक से सैदपुर की तरफ आ रहे थे। जैसे वो गांगी पुल पर पहुंचे तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।