{"_id":"5cd85ab2bdec22078f24c6ce","slug":"121557682866-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास स्थित एक मकान में शनिवार की रात प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज गांव निवासी सरिता देवी (34) सांसद आदर्श गांव देवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। पिछले सितंबर माह में जलालाबाद मोड़ पर स्थित चंद्रभान गुप्ता के मकान में किराए का कमरा लेकर पति विवेक कुमार के साथ रहती थीं। सरिता के पति केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। रविवार की सुबह जब सरिता के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक परेशान हो गया और इसकी सूचना उसके पति को दी। पति आजमगढ़ से आया। दरवाजा खोलवाना चाहा तो अंदर से बंद था। ऊपर लगे जंगले से अंदर झांका तो देखा कि सरिता दुपट्टा के सहारे पंखा से लटक रही थी। यह देख वह चीखने लगा। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दरवाजा का सिटकनी तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पति ने बताया कि शनिवार को वह वोट देने के लिए अपने घर आजमगढ़ जाने के लिए गाजीपुर से लौटकर किराए के मकान पर पहुंचा। घर जाने को लेकर पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर चला गया था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। मालूम हो कि मृतका सरिता अंबेडकर नगर जनपद के कमना गांव की रहने वाली थी। सांसद आदर्श गांव देवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर सहायक अध्यापिका के पद पर नवंबर 2015 में तैनात हुई थी।