फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   23 किलो गांजा के साथ तस्कर फंदे में

23 किलो गांजा के साथ तस्कर फंदे में

Thu, 27 Dec 2018 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
23 किलो गांजा के साथ तस्कर फंदे में

विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने गाजीपुर घाट तिराहा के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से बोरी में रखा 23 किलो गांजा के साथ एक तमंचा, एक कारतूस एक मोबाइल सहित 15 हजार 711 रुपये बरामद हुए। कोतवाली में एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने बताया कि फंदे में आया अभियुक्त काफी समय से गांजा की तस्करी के कार्य में लिप्त है।

उन्होंने बताया कि कोतवाली प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर बाइक से आ रहा है। जिस पर रात में ही चेकिंग करते हुए बाइक पर बंधे बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें से 23 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस बिना नंबर की बाइक और 15 हजार 711 नकदी बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त बक्सर (बिहार) के ब्रह्मपुरा थाने के ब्रह्मपुरा गांव निवासी विकास गोस्वामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed