फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सेना के जवान की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी

सेना के जवान की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी

Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सेना के जवान की पत्नी को जान से मारने की धमकी दी
सुहवल(गाजीपुर)। सेना में तैनात एक जवान के घर में घुसकर मनबढ़ों ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी है। मामला भूमि विवाद का है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुहवल थाने की पुलिस ने बीते गुरुवार को इस मामले में आरोपी तीन सगे भाइयों समेत उनकी मां रीता राय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना अंतर्गत डुहियां गांव निवासी सेना में तैनात सिपाही की पत्नी मंजू राय ने आरोप लगाया कि बीते दिनों कुछ मनबढ़ लोगों ने घर में घुसकर जबरदस्ती पटाखा फोड़ने, घर में गंदगी फैलाने और अपशब्दों का प्रयोग किया जिस पर मना करने पर मनबढ़ों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पुलिस से शिकायत न करने को कहकर वहां से चले गए। इससे भयभीत मंजू राय की पत्नी पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को एक शिकायती पत्र सौंप अपने जानमाल की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता मंजू राय ने बताया कि पति अपनी ड्यूटी पर बाहर तैनात है। इससे वह अकेली रहती हैं। गांव के ही कुछ मनबढ़ किस्म के लोग एक महिला के इशारे पर बीते दिनों पटाखा में आग लगाकर मेरे घर में फेंक दिए थे, जिससे आग लगते-लगते बचा। मना करने पर उक्त सभी लोगों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर तीन सगे भाइयों सहित उनकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed