{"_id":"5bd8a628bdec22697a0f3f88","slug":"121540924968-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
्रनंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव की एक विवाहिता ने मंगलवार की शाम थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विवाहिता द्वारा दिए गए तहरीर में सैदपुर थाने के देवचंदपुर निवासी इंद्रदेव प्रजापति की पुत्री कंचन प्रजापति ने आरोप लगाया कि उसकी शादी नंदगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी नारद प्रजापति से मई 2017 में हुई थी। दहेज में दो लाख रुपया न दे पाने पर गत 25 अक्टूबर को मेरे पति नारद प्रजापति, सास, दो जेठ तथा देवर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। अपने निजी साधन से हमारे मैके देवचंदपुर गांव के बाहर छोड़ दिया। इन लोगों ने धमकी दी है कि जब तक दो लाख रुपया नहीं दोगी, तब तक वापस मत आना। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।