फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चेकिंग अभियान में पकड़े गए 162 व्यक्ति

चेकिंग अभियान में पकड़े गए 162 व्यक्ति

Wed, 23 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में पकड़े गए 162 व्यक्ति
सैदपुर(गाजीपुर)। औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों एवं अवैध टिकट यात्रियों के खिलाफ चले एक बड़े अभियान में बुधवार को 162 व्यक्ति पकड़े गए। उनसे 67583 रुपये का जुर्माना राशि वसूल की गई।
विज्ञापन

अवैध रेल यात्रियों के खिलाफ बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, मुख्य टिकट निरीक्षक एके मुखर्जी एवं बीएन पांडेय के नेतृत्व में औड़िहार जंक्शन पर जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग आधा दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट तथा अविधिक (सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा) यात्रा कर रहे 162 लोग पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से शमन शुल्क (जुर्माना) 67583 रुपये की वसूली की गई। रेलवे द्वारा चलाए गए इस अभियान में आरपीएफ के उपनिरीक्षक विक्रम यादव, डीएन सिंह, पीके झा, कृष्ण गोपाल यादव, केके राय, मुहम्मद मारुख खान, बिरजू यादव, हैदर रजा, विनय यादव, डीके शर्मा, जफर अब्बास, आरआर पाठक सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और तीन दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। इस जांच अभियान में महिलाओं के लिए एवं विकलांगों के लिए आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रा कर रहे लोग निशाने पर रहे। सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन ने यात्री प्रतीक्षालय सहित प्लेटफार्म के साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह से तेज गर्मी के चलते सभी पेयजल प्वाइंट को चालू रखने की हिदायत दी और प्लेटफार्म के ठंडे पानी के प्वाइंटों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed