{"_id":"59f0cac44f1c1bf2538b8d51","slug":"121508952772-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश मिश्रा हत्याकांड : दर्जनभर मोबाइल नंबर सर्विसलांस पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजेश मिश्रा हत्याकांड : दर्जनभर मोबाइल नंबर सर्विसलांस पर
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा। राजेश मिश्रा हत्याकांड के मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना से जुड़े अपराधिक गैंगों के संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। ऐसे में कुल आठ से दस नंबर लगाए गए हैं। इन नंबरों से मिलने वाले लोकेशन और बातचीत पर पुलिस की पैनी नजर टिकी है।
ब्राह्मणपुरा गांव निवासी राजेश मिश्रा हत्याकांड के बाद एसपी सोमेन वर्मा से लेकर एडीजी तक ने इस बात का दावा किया है कि पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच चुकी है। हत्या करने में एक अपराधिक गैंग का हाथ है। उस गैंग ने राजेश मिश्रा के हत्या की जमीन काफी पहले तैयार कर ली थी। समय मिलते ही गोलियों से भून डाला। पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए रात-दिन लगी जरूर है, लेकिन भी तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अलग-अलग टीमों को लगाने के साथ ही पुलिस महकमा घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही है। पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि हम खुलासे को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द मामले का सही-सही खुलासा किया जाएगा।
उधर, जांच में पुलिस का इस बात का क्लू मिला है कि करंडा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से कुछ युवाओं को जरायम की दुनिया से जोड़ने की पहल जारी थी। उन्हें समय-समय पर हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती थी। कुछ युवकों को हथियार तक उपलब्ध कराए गए थे। इसकी तफ्तीश में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को कई ऐसे संदिग्धों से पूछताछ की। सीओ सदर हृदयानंद सिंह ने कहा कि अलग-अलग इलाकों के कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। बहुत जल्द पुलिस अपने लक्ष्य में कामयाब हो जाएगी।