फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवक ने गंगा में लगाई छंलाग, मछुआरों ने बचाया

युवक ने गंगा में लगाई छंलाग, मछुआरों ने बचाया

Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवक ने गंगा में लगाई छंलाग, मछुआरों ने बचाया
सुहवल(गाजीपुर)। सदर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से शनिवार की सुबह एक एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दिया। मछली मार रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल लाई। परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एक युवक गाजीपुर की तरफ से एक सवारी वाहन से पुल पर उतरा, जो नीले रंग का चेकदार शर्ट, काले रंग का पैंट एवं स्पोर्ट शूज पहने हुए था। वह कुछ दूर पैदल गया और रेलिंग पर एक पैर रख नीचे देखने लगा। इससे लोगों ने यह सोचा कि शायद नदी में बन रहे रेल कम रोड ब्रिज को देख रहा है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने गंगा में छलांग दिया। यह देख लोग शोर मचाने लगे। लोगों का शोर गंगा में मझली मार रहे मछुआरे युवक की तरफ बढ़े और जाल फेंक कर उसे खींच कर बाहर निकाला। युवक अचेत हो गया था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लाई। होश में आने पर युवक ने अपना नाम भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी अखिलेश यादव बताया (22) बताया। पुलिस ने घटना की सूचना युवक के परिवार वालों को दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया। घटना की लोगों में चर्चा होती रही। लोग घटना के पीछे तरह-तरह का तर्क लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed