फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रोहित हत्याकांड में छापेमारी

रोहित हत्याकांड में छापेमारी

Thu, 24 Jan 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोहित हत्याकांड में छापेमारी

विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ के पास 20 जनवरी को रोहित सिंह की लाठी-डंडे से पीटकर की गई हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आलम यह है कि पांचवें दिन पुलिस कुछ संदिग्धों तथा आरोपियों के करीबियों को हिरासत में ले उनसे पूछताछ ही करती रही। इस मामले में चार नामजद सहित दस अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश है।

20 जनवरी की देर शाम करीब सात बजे थाने के बरहपुर निवासी प्रेमचंद्र सिंह का बेटा रोहित उर्फ गोलू सिंह (18) बाइक से अपने चचेरे भाई प्रिंस सिंह (30) सहित दो अन्य साथियों के साथ शादियाबाद मोड़ पर पहुंचा था। वहां एक ठेले पर लगी दुकान पर मछली खा रहा था। इसी बीच वहां पहुंचे करीब दर्जनभर युवकों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया, जिससे रोहित गंभीर और उसका चचेरा भाई प्रिंस हल्के रूप से घायल हो गया। परिजन रोहित को लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसपी डा. यशवीर सिंह पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच सहित चार टीमों का गठन कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिए थे। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसमें से एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। जबकि बचे तीन नामजद और नौ अज्ञात लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गत मंगलवार की सुबह करीब छह बजे मामले के नामजद आरोपी इशोपुर निवासी क्रांति यादव और अज्ञात आरोपी श्रीगंज निवासी जाहिद अंसारी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed