फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चाकू लगने से संदिग्ध परिस्थिति में किशोर घायल

चाकू लगने से संदिग्ध परिस्थिति में किशोर घायल

Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चाकू लगने से संदिग्ध परिस्थिति में किशोर घायल
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में रविवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में चाकू लगने से एक किशोर घायल हो गया। उसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। इस मामले में किशोर के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उचौरी गांव निवासी अधिवक्ता मुकेश पांडेय का पुत्र नमन पांडेय (15) रात में खाना खाने के बाद पढ़ाई करने लगा। सोने से पहले रात करीब दस बजे दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन को देखने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान उसकी नजर वाहन के पीछे बैठे किसी व्यक्ति पर पड़ी। उसने जैसे आवाज लगाकर पूछा कि कौन है वहां, इसी बीच व्यक्ति ने उस पर चाकू से वार कर दिया। अपना बचाव करते हुए नमन ने चाकू को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर जब तक परिवार के लोग घर से बाहर आए, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने किशोर का उपचार भीमापार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराया। पिता मुकेश पांडेय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से पूछताछ करने के साथ मामले की छानबीन की। किशोर के पिता ने बताया कि पड़ोसी से काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह दोनों पक्षों में पंचायत हुई थी। इसमें यह निर्णय लिया गया था एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर भूमि की पक्की पैमाइश करा दी जाएगी। इस मामले में किशोर के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रजत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed