{"_id":"5a919c8b4f1c1bd34b8ba9d5","slug":"11519492235-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण अभियान में टूटे चूल्हे और चबूतरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण अभियान में टूटे चूल्हे और चबूतरे
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगंज(गाजीपुर)। नगर पंचायत अधिकारियों ने शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों पक्के निर्माण को तोड़ा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा नाली पर अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई होगी। अभियान के चलते अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मची रही।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ नगर के अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। बहादुरगंज में बस स्टेशन से मुख्य मार्ग और पुलिस चौकी होते हुए पुरानीगंज ओवरब्रिज तक अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों चाय नाश्ता के जिन दुकानदारों ने नाली या पटरी पर चूल्हा, सीढ़ा बनाया था, उसे कर्मचारियों ने गइया, रम्मा से ध्वस्त कर दिया। इससे अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मची रही। सामान नुकसान न हो, इसके लिए कई अतिक्रमणकारी स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। अधिशासी अधिकारी ने लोगों को हिदायत दी कि किसी भी हाल में नालियों पर अतिक्रमण न किया जाए। यदि कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग दे। सड़कों और नालियों पर अतिक्रमण ना करें। बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सप्ताह में 2 दिन चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिन लोगों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है, यदि उनकी तरफ से पुन: दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।