फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छापामारी कर 1200 लहन के साथ तीन गिरफ्तार

छापामारी कर 1200 लहन के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
छापामारी कर 1200 लहन के साथ तीन गिरफ्तार
नंदगंज(गाजीपुर)। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर नरायनपुर हाला गांव के बिंद बस्ती में तीन घरों में छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 सौ लीटर लहन, 105 लीटर ओपी, खाली गैलन, प्लास्टिक की पाइप, शीशी व उसके ढक्कन एवं अन्य उपकरण बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर जिले में अवैध शराब व तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नंदगंज थानाध्यक्ष केके मिश्र को मुखबीर से सूचना मिली कि नरायनपुर हाला गांव के एक बस्ती में कच्ची शराब बनाया जा रहा है। इस सूचना पर भारी संख्या में पुलिस वहा पहुंच गई। पुलिस को देखते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने तीन मकानों में छापा मारा । छापा के दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने का लहन, ओपी तथा शराब बनाने के बर्तन बरामद कने के साथ ही महेंद्र बिंद ,अंबिका यादव तथा शकुंतला देवी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed