फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मनबढ़ युवकों ने दुकानदार को मारा-पीटा

मनबढ़ युवकों ने दुकानदार को मारा-पीटा

Wed, 19 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ युवकों ने दुकानदार को मारा-पीटा
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। नगर के मिर्दहा मुहल्ला स्थित जामा मस्जिद के पास बुधवार की सुबह दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर घायल कर दिया। इस बीच चाकू भांजते हुए दहशत फैलाने की भी कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। इस मामले में पीड़ित ने छह नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

नगर के जामा मस्जिद के पीछे पूर्व सभासद लल्लू राईनी के मकान के सामने बरामदे में दौलताबाद ग्राम निवासी बल्ली कन्नौजिया प्रतिदिन अपनी दुकान लगा कर कपड़ा प्रेस करने का कार्य करता है। आज सुबह में दुकान लगाने गया बल्ली कन्नौजिया ने वहां ब्रेंच पर बैठे कुछ मनबढ़ युवकों को हटने के लिए कहा। इस पर युवक उससे गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगो ने बीच-बचाव कर मनबढ़ युवकों को वहां से हटाया तो वे घर जाकर अपने मुहल्ले के एक समुदाय के युवकों को लेकर पुन: दुकान पर पहुंच गए और बल्ली कन्नौजिया (55) को मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने वालों के साथ ही युवकों ने मारपीट की। चाकू भांजते हुए चट्टी पर दहशत का माहौल कायम दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर मनबढ़ युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने दौड़ा कर दो युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली लाई। इस मामले में पीड़ित बल्ली कन्नौजिया ने छह नामजद और छह अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed