{"_id":"5b4e32094f1c1b35748b563d","slug":"111531851273-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से अस्सी हजार नकदी समेत आभूषण की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से अस्सी हजार नकदी समेत आभूषण की चोरी
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कनुआन गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान में घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर के अंदर से 80 हजार नकदी सहित दो लाख का आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
कनुआन गांव के किसान राजेंद्र राय का परिवार रोज की तरह सोमवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। गर्मी की वजह से महिलाएं जहां घर की छत पर सो रही थीं, वहीं पुरुष बाहर दरवाजे पर। देर रात चोर दीवार फांद कर अंदर घुस गए। एक कमरे में रखी आलमारी को तोड़ कर उसमें रखा 80 हजार नकदी तथा अटैची में रखे सोने और चांदी के आभूषण निकाल लिए। इसके बाद चोर छत पर फैली साड़ी की रस्सी बना कर फरार हो गए। सुबह जगने के बाद महिलाओं ने जब छत पर साड़ी की रस्सी को देखा तो वह इस बात से सन्न हो गईं। वह साड़ी की रस्सी किसने बनाई यह पूछने लगी। छत से नीचे आकर कमरे में पहुंची तो बिखरे सामानों को देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसान जितेंद्र राय ने बताया कि चोर 80 हजार नकदी सहित करीब एक लाख के जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।