फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मीटिंग में दस को बनाया गया पुलिस मित्र

मीटिंग में दस को बनाया गया पुलिस मित्र

Mon, 09 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में दस को बनाया गया पुलिस मित्र
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने थाना परिसर में रविवार की शाम ग्राम प्रधानों एवं 75 गांव के संभ्रांत नागरिकों के साथ मीटिंग की। इस दौरान प्रधान सहित 10 संभ्रांत नागरिकों को पुलिस मित्र बनाया गया। उनसे गांव में नाली, खड़ंजा, जमीन, परिवार वाद-विवाद को समझा कर सुलह कराने के साथ ही महिला उत्पीड़न, छेड़खानी जैसे मामलों को निपटाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का हमेशा आप लोगों को सहयोग मिलेगा। एक गांव में 10 पुलिस मित्र रहेंगे, जो हर मामला सुलह-समझौता कराएंगे। अगर मामला नहीं सुलह हो पा रहा है तो पुलिस की मदद भी लेंगे। अच्छे कार्य करने वालों को वरिष्ठ अधिकारी सम्मानित भी करेंगे। इस मौके पर दरोगा विजय यादव, प्रधान नरेंद्र कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, श्रीराम यादव, हरिओम मद्धेशिया, राजवंत चौहान, हरिवंश चौहान, गुलाब कुशवाहा, भुआल यादव, रामअवध यादव, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे। अंत में दरोगा राधेश्याम तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed