{"_id":"5b0aecf44f1c1bf66e8b4cf8","slug":"111527442676-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक में फंसा ट्रैक्टर, ट्रेन रूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक में फंसा ट्रैक्टर, ट्रेन रूकी
Updated Sun, 27 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेल मार्ग पर बेमुआ गांव के पास रविवार को अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पार कर रहा ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक में फंस गया। ट्रेन ड्राइवर ने यह देख सूझबूझ से तत्काल ट्रेन खड़ी कर दी। इसके बाद ट्रेन के यात्रियों के सहयोग से फंसे ट्रैक्टर को ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
ताड़ीघाट से दिलदारनगर की ओर सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। सोनवल हाल्ट पर दो मिनट रुकने के बाद बेमुआ हाल्ट के लिए रवाना हुई। बेमुआ हाल्ट से करीब पांच सौ मीटर पहले ही अवैध रूप से रेलवे लाइन को चालक ट्रैक्टर लेकर पार कर रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच ट्रैक्टर फंस गया। तभी ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। ट्रेन को आता देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गया। ट्रेन चालक रेलवे लाइन के बीच में खड़े ट्रैक्टर को देख घबरा गया और तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को फंसे ट्रैक्टर के 10 मीटर पहले खड़ा कर दिया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। ट्रेन खड़ी होने बाद उसमें बैठे यात्रियों ने ट्रेन से बाहर निकल कर ट्रेन चालक को धन्यवाद देते हुए रेलवे लाइन में फंसे ट्रैक्टर को धक्का देकर पटरी से हटाने का प्रयास किया लेकिन अधिक भार होने के कारण ट्रैक्टर नहीं हट पाया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर और ट्राली को अलग-अलग कर हटाने का काम किया गया। ट्रेन से यात्रा कर रहे अधिवक्ता अब्दुल कलाम खां ने बताया कि यह दृश्य देख ट्रेन में बैठे यात्री डर गए थे लेकिन ट्रेन चालक ने सूझ-बूझ से बड़ी घटना होने से बचा लिया। ट्रेन के गार्ड पीके सिंह ने बताया कि रेलवे लाइन के बीच में खड़े ट्रैक्टर को देख इमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग कर ट्रेन को खड़ी कर घटना से बचाया गया। इस संबंध में आरपीएफ थाना इंचार्ज एस पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी ली जा रही है।