{"_id":"5a70b9ec4f1c1b805a8b7043","slug":"111517337068-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, चालक की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के देहवल गांव के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो सड़क किनारे खड्ड में पटल गई। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शेरपुर जमवाल बस्ती निवासी विक्रम बनवासी का पुत्र सिद्धू बनवासी (44) काफी समय से ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह किसी कार्य के लिए भदौरा की तरफ से दिलदारनगर की ओर आ रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे देहवल गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में पलट गया। चालक सिद्धू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चालक के शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकलवाकर थाना ले आई। सिद्धू के मौत की सूचना उसके परिवार वालों को दी। मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लिखा-पढ़ी के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जा में लिया गया है। यह ट्रैक्टर गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी शाहजहां है, उनको लिखा-पढ़ी के लिए थाना बुलाया गया है।