{"_id":"59f21e1e4f1c1bee688b79b2","slug":"111509039646-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी हुई ठगी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी हुई ठगी का शिकार
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में तीन ठगों ने गुरुवार को सदर ब्लाक में आंगनबाड़ी विभाग में सुपरवाइजर के पद तैनात महिला कर्मचारी से 30 हजार रुपए नगद सहित लाखों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सदर ब्लाक के आंगनबाड़ी विभाग में सुपरवाइजर पद पर तैनात सोना सिंह कार्यालय के कार्य से विशेश्वरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय गई हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि कार्य समाप्त होने के बाद जैसे ही वह बाहर आई उन्हें तीन व्यक्ति मिले, जिसमें एक ने अपने को बाबा, दूसरे ने भक्त और एक ने ड्राइवर बताया। ठग ने उनके घर के बारे में बात करते हुए उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। इस के बाद ठग महिला कर्मचारी से गहने और पैसे का शुद्धीकरण करने के साथ नंदगंज स्थित यूनियन बैंक के लाकर में रखने की बात करने लगे। स्थानीय बाजार के एक मंदिर पर गहने को शुद्धिकरण करने के नाम पर गहने को ले लिया और थैले में कंकड़ भर कर दे दिया। तीनों ठगों ने महिला कर्मचारी से कहा कि गाजीपुर आकर पैसे ले लेना और घर पर जाकर गहना गंगा जल से शुद्ध करके पहनना। इसके बाद तीनों ठग मौके से फरार हो गए। जब महिला कर्मचारी ने घर पहुंचने के बाद थैला खोला तो कंकड़-पत्थर देखकर उसके होश उड़ गए। महिला कर्मचारी ने तीन अज्ञात ठगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की ओर से तीन ठगों के खिलाफ तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है। भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जा रही है।