फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विवाहिता ने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर लगाई आग, मौत

विवाहिता ने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर लगाई आग, मौत

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़कर लगाई आग, मौत
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के काजीमंडी मुहल्ले में एक विवाहिता ने रविवार देर रात मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दहेज को लेकर चल रहे विवाद के कारण विवाहिता कई वर्षों से अपने मायके में रही थी। आत्महत्या का कारण पति के दूसरी शादी करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

काजीमंडी मुहल्ला निवासी स्व. दीनासेठ की पुत्री कांती वर्मा (28) की शादी पांच साल पहले चंदौली जनपद के सैय्यदराजा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड निवासी अरविंद सेठ के बेटे दीपक वर्मा से हुई थी। दहेज कम मिलने का आरोप लगाते हुए सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे मायके में छोड़ दिया था। जिसका विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसी दौरान विवाहिता को पता चला कि उसके पति दीपक ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी की जानकारी मिलते ही विवाहिता ने देर रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। विवाहिता को जलता देख मायके पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। परिजनों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना में विवाहिता करीब 90 प्रतिशत झुलस गई थी। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाकर मुहल्लेवासियों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मौत की जानकारी मिलते ही स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed