फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार दुकानों से 15 हजार नकदी की चोरी

चार दुकानों से 15 हजार नकदी की चोरी

Thu, 13 Dec 2018 11:27 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
चार दुकानों से 15 हजार नकदी की चोरी
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार की रात देशी शराब, दो हार्डवेयर एवं बिल्डिंग मैटेरियल, एक जनरल स्टोर और एक क्लीनिक को चोरों ने खंगाल दिया। इस दौरान 15 हजार नकदी सहित हजारों का सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। इस मामले में तीन पीड़ितों की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिधौना बाजार निवासी शिवशंकर मिश्रा के मकान में ही बालाजी हार्डवेयर एंड बिल्डिंग मेटिरियल की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की रात भी वह दुकान कर बंद घर में सो गए। देर रात मौका पा कर चोर मकान में घुस गए। जिस कमरे में दुकान मालिक सो रहा था उसे बाहर से बंद करने लगे। इसी दौरान मकान मालिक जाग गया तथा शोर मचाने लगा। इस पर चोर गोली मारने की धमकी देने लगे। बाद में उसे डरा धमका कर चोर दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकान में लगे सीसी टीवी का केबिल काट दिया और कैश बाक्स में रखा दस हजार नकदी लेकर फरार हो गए। इसी दुकान के सामने स्थित इशोपुर गांव निवासी कमलेश यादव की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में पीछे की तरफ से चढ़ कर चोर छत पर लगे चैनल गेट का ताला तोड़ कर नीचे उतर गए। दुकान में लगा सीसी टीवी कैमरा और उसका डीवीआर और दो हजार नकदी उठा लिया। सिधौना बाजार में बिंदेश्वरी सिंह के कटरा में स्थित नुरुद्दीनपर निवासी अजीत सिंह जनरल स्टोर का शटर चांड़ कर एक हजार नकदी, हजारों का सामान तथा इसी कटरा में स्थित एक क्लीनिक का ताला तोड़ कर चोरों दो हजार नकदी चुरा लिया। बहेरी स्थित मशीन यादव की देशी शराब की दुकान से चोर आठ पेटी शराब और चार हजार नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पीड़ितों से जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सैदपुर तेजवीर सिंह ने कहा कि दो पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीसी टीवी फुटेज देखा जा रहा है। बहुत जल्द ही चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed