{"_id":"59a69ffc4f1c1b0a278b4809","slug":"101504092156-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में शव मिलने के बाद टूटी नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में शव मिलने के बाद टूटी नींद
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित अपने घर से बीते 25 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब बालिका छाया का सोमवार की शाम कुएं में शव मिला। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी और उसने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
मालूम हो कि इस मामले में पुलिस ने छाया की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कुछ भी कहने की बात-बताकर पल्ला झाड़ रही है। जबकि मृतका के पिता भोला की तहरीर पर छाया का शव मिलने का मामला दर्ज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक साक्ष्य मासूम बालिका की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। जब कुंए से लाश निकाली गई तब मृतक बालिका की आंखें और जीभ बाहर निकली थी। उसके मुंह और कमर के पास से रक्तस्राव हो रहा था। उधर ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि एक मासूम बालिका की किसी से ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है जिसने उसकी जान ले ली। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।