फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Thu, 27 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
crime
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम घर से बाहर बुलाकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। पेट में गोली लगने से लहूलुहान घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, एसपी ने घायल से घटना की जानकारी लेने के साथ मातहतों को दिशा-निर्देश दिए। गांव निवासी वंशनारायण यादव (45) बरामदे में बैठकर दो लोगों से बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और युवक को बाहर बुलाकर बात करने लगा। इसी दौरान कहासुनी के बीच उन्होंने युवक के पेट में गोली मार दी। परिजन और अन्य लोग आरोपी को दबोचने के लिए दौड़े, लेकिन हवाई फायरिंग करते हुए सब फरार हो गए। जानकारी पर एसपी डा. ओपी सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। घायल वंशनारायण ने बाराचवर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और चुनाव हार गए थे। करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया की अभी तक गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। तहरीर भी नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed