फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

प्रत्याशी घायल, एक घंटे बाधित रहा मतदान

Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
crime
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के अराजी बुढ़ैला गांव के बूथ संख्या सात पर बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में प्रधान पद का प्रत्याशी घायल हो गया। ऐसे में मतदान की प्रकिया घंटाभर बाधित रही। थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तब 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी राहुल पांडेय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के समर्थकों में मतदान को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। घटना में प्रधान पद के प्रत्याशी के सिर में गंभीर चोटें आई। वहीं बवाल से चुनाव 10 बजे बंद हो गया। मतदाता परिसर में मूकदर्शक बनकर देखते रहे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करा कर 11 बजे से मतदान फिर शुरू कराया। इधर बवाल देख कई मतदाता घर चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी को चोटें आई हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed