फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

समझाया, नहीं माने तो गोली मार दी थी

Thu, 25 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बृहस्पतिवार को किया। एसपी ने बताया कि आरोपी सोनाली उर्फ सानिया के पिता ने पूछताछ में स्पष्ट किया कि उसने पहले पुत्री सोनाली और उसके प्रेेमी अजय का समझाया था। जब व नहीं माने तो गोली मार दी। बृहस्पतिवार को एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में मामले का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले पिता एवं मां सहित पांच आरोपियों को भी मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने कहा कि हत्यारोपी पिता ने बताया कि एक माह पूर्व पत्नी नीलम और पुत्र दीपक से पता चला कि पुत्री सोनाली उर्फ सानिया सिंह का बभनौली निवासी सिपाही अजय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। सोनाली के मोबाइल फोन से अजय को मैसेज कर घर पर मिलने को बुलवाया गया। इसके बाद पुत्री को समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद सिपाही अजय यादव पहुंचा तो ऊंची आवाज में बात करने लगा। उसे रामपुर गांव के बाहर लाकर समझाया गया लेकिन जब वह नहीं माना तो उसे भी गोली मार दी गई। उसके हाथ में पिस्टल पकड़ा कर वह फरार हो गए। सुबह आस-पास शोर कर दिया कि पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 फरवरी को रामपुर गांव के बाहर रक्तरंजित युवक के मिलने की सूचना मिली। घायल की पहचान अमेठी जिले के गौरीगंज थाने के आरक्षी बभनौली निवासी अजय यादव के रूप में हुई थी। बाद में उसकी भी मौत हो गई। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरु की गई। सिपाही के मोबाइल के कॉल डिटेल में अंतिम काल लगभग 28 मिनट की मिली। जिसमें सुबह किसी से बात हुई थी। मोबाइल से ही कोर्ट मरिज का रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र भी मिला। इसके बाद इचवल गांव निवासी राजेश सिंह के मकान एवं घटना स्थल के पास निरीक्षण किया गया। पुलिस 23 फरवरी को युवती के घर पहुंची तो कोई नहीं मिला। तभी सूचना मिली कि राजेश सिंह के घर के सामने खेत में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त मृतक सिपाही अजय यादव के साथ कोर्ट मैरेज रजिस्ट्रेशन में लगी फोटो से सोनाली उर्फ सानिया सिंह के रूप में की। 24 फरवरी को सोनाली के पिता राजेश सिंह से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूलने के साथ वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता राजेश सिंह, अमित सिंह, दीपक सिंह, अवधराज सिंह एवं मां नीलम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पिस्टल, एक कारतूस, अजय यादव की एक जोड़ी चप्पल, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed