फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

वीडीओ की डिग्री फर्जी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
ग़ाजीपुर। भांवरकोल विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी भोलाराम के विरुद्ध शैक्षिक योग्यता की शिकायत मिलने पर उसकी जांच कराई गई है। इसमें हाईस्कूल की शैक्षिक योग्यता संदिग्ध एवं फर्जी पाई गई है। जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने ग्राम पंचायत अधिकारी विकासखंड भांवरकोल भोलाराम की शैक्षिक योग्यता को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में अंकपत्रों की जांच तीन सदस्यीय समिति से कराने का आदेश जारी किया था। जांच समिति की रिपोर्ट में शैक्षिक योग्यताओं में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र संदिग्ध मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को उक्त हाईस्कूल का अंक पत्र परीक्षण के लिए भेजा। भेजी गई आख्या में सचिव ने उल्लेख किया कि जनता जनार्दन इंटर कालेज गांधीनगर गाजीपुर के प्रमाण पत्रों की प्राप्ति के बीजक में अंकित अनुक्रमांक का परीक्षण परिषदीय अभिलेख गणक पंजिका से करने पर पाया गया कि भोलाराम चौरसिया पुत्र श्री धर्मदेव राम का विवरण प्रश्नगत विद्यालय में अंकित नहीं है। जांच में फर्जी मिले अंकपत्र के आधार पर कारण बताओ नोटिस जारी कर उनको अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि तीन दिन के अंदर तथ्यों के संबंध में अपना उत्तर एवं साक्ष्य सहित कार्यालय कक्ष में उपस्थित हों। अगर उनकी तरफ से उक्त निर्धारित अवधि के अंदर उपस्थित होकर संतोषजनक उत्तर एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो यह समझा जाएगा कि उनको कुछ नहीं कहना है। इसके बाद बिना किसी सूचना के एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच में फर्जी दस्तावेज मिलने पर वीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed