फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 27 Sep 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
नंदगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रविवार को पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में कर रही है। तहरीर में बताया गया है कि मरदह थाना के एक गांव निवासी युवक का उसके यहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। आरोपी युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती की उम्र उस समय कम थी। इसके बाद दोनों में करीबियां और बढ़ गई और युवक दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी लायक उम्र होने पर जब पीड़िता ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने सारी बातें घरवालों को बताई। इस पर परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुुहार लगाई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed