{"_id":"5e18bdbe8ebc3e87ec800c14","slug":"crime-ghazipur-news-vns5045014124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से 15 हजार नकदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से 15 हजार नकदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के शादीभादी गांव में चोरों ने खिड़की का सरिया काटकर एक मकान को खंगाला। इस दौरान करीब डेढ़ लाख के जेवरात के साथ ही 15 हजार नकदी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
मालूम हो कि क्षेत्र के शादीभादी गांव निवासी संतोष सिंह का परिवार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। रात में किसी समय चोर खिड़की का सरिया काटकर कमरे के अंदर प्रवेश कर गए। कमरा में रखी आलमारी और दो बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन, चार जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान का आभूषण, चांदी की दो जोड़ी पायल और चांदी के कुछ सिक्के के साथ ही 15 हजार नकदी निकाल लिया। भोर में करीब चार बजे संतोष सिंह की मां शीला देवी की नींद टूटी तो उन्हें कमरा के अंदर से आ रही आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो चोर खिड़की के रास्ते सामानों को लेेकर फरार हो गए। परिवार के लोग कमरे में गए तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा था। चोरी की जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। पीड़ित ने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि चोर 15 हजार नकदी सहित करीब डेढ़ लाख का जेवरात ले गए हैं। मौके पर पहुंचे सिधौना पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन की। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। घटना को लेकर लोग चर्चा करते रहे कि चोरों को पुलिस का जरा भी भय नहीं रह गया है और वह चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।