फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने की थी प्रिया की हत्या

Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। पिछले दिनों नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव में खेत में हत्या कर फेंके गए किशोरी के शव के मामले का पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस आफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने आरोपी को पेश करते हुए बताया कि अभियुक्त किशोरी का प्रेमी है और शादी से इंकार करने पर किशोरी की हत्या की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 16 नवंबर की सुबह नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव निवासी एक धान के खेत में एक किशोरी का शव मिला था, जिसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। उसकी पहचान इसी गांव निवासी प्रिया के रूप में हुई थी। मृतका के चाचा ने घर से लापता होने की तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। मृतका के मोबाइल के काल डिटेल का विश्लेषण कर केस को विकसित किया गया। डिजिटल साक्ष्यों की मदद से शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोविंद गांव निवासी अभियुक्त नीरज सतनामी को मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे सहेड़ी क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निशानदेही पर मृतका के मोबाइल, बाल का क्लिप और चप्पल बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था, जिसकी शादी उसके घर वालों ने तय कर दी थी। इस संबंध में उससे बात करने के लिए मैने 15 नवंबर की रात उसे फोन-मैसेज कर मिलने के लिए रामदरश की घिरी हुई चहारदीवारी के पास बुलाया था। मेरे द्वारा बार-बार शाी के लिए कहने पर भी प्रेमिका तैयार नहीं हुई। इससे मुझे गुस्सा आ गया और मैने पहले हाथ से उसका गला दबा दिया, जिससे उसके मुंह से खून आ गया। फिर उसके दुपट्टा से उसका गला पेड़ के सहारे से ऊपर की तरफ कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका का चप्पल, बाल का क्लिप वहीं पर छिपा दिया। जबकि उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और उसका सिम निकालकर तोड़ दिया। शव को धान के खेत में छोड़कर फरार हो गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में नंदगंज थानाध्यक्ष विनीत राय, आरक्षी कासिम सिद्दीकी, सुबरन यादव, तारेश कुमार और मनीष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed