फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

एटीएम बदलकर पैसा निकालने वाला फंदे में

Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम सात बजे जखनिया में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से लोगों को धोखा देकर पैसा निकालने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्त को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि फंदे में आया अभियुक्त धोखे से लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने के साथ ही आनलाइन खरीददारी करता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते दो नवंबर को भुड़कुड़ा थाना में शादियाबाद थाना क्षेत्र के दौलतनगर निवासी शिवशंकर सिंह ने सूचना दिया कि जखनिया में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से पैसा निकालते समय किसी व्यक्ति द्वारा धोखे से मेरा कार्ड बदल दिया गया। इसके बाद मेरे एटीएम से पैसा निकालने के साथ आनलाइन 80 हजार की खरीददारी की गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय के साथ सोमवार को क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान देर शाम करीब सात बजे जखनिया में स्थित यूनियन बैंक के एटीएम के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जिसका हुलिया संबंधित सीसीटीवी फुटेज से मिल रहा था। पुलिस ने मौका गंवाए बिना उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जौनपुर जिला के सराय ख्वाजा थाना के देवकली गांव निवासी रोशन कुमार भारती बताया। पुलिस ने उसके पास से 2050 नगदी बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम लोग एटीएम में खड़े रहते थे। जब कोई व्यक्ति पैसा निकालने आता था और उसका पैसा नहीं निकलता था हम लोग सहायता करने के नाम पर उसका कोड नंबर पूछ लेते थे। इसी बीच मौका पाकर उसका एटीएम कार्ड बदल देते थे और उसके एटीएम से पैसा निकालन के साथ ही आन लाइन खरीददारी करते थे। अभियुक्त ने अपने एक अन्य साथी का नाम भी पुलिस को बताया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र द्विवेदी, शेषनाथ और ओम तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed