फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

महिला का बीस हजार लेकर फरार हो गया उचक्का

Tue, 01 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक भदौरा में पैसा जमा करने आई एक महिला को झांसा देकर सोमवार की सुबह एक उचक्का 20 हजार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से महिला से जानकारी हुए मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के अठहठा गांव निवासी सुदामा की पत्नी सरोज देवी सोमवार की सुबह करीब दस बजे यूनियन बैंक भदौरा में पैसा जमा करने के लिए पहुंची। वह काउंटर पर खड़ा हुई और झोला से पैसा निकालकर गिनने लगी। पास ही खड़े एक युवक से जमा पर्ची भरने के लिए कहा। इस पर युवक ने पर्ची भरना शुरू किया। महिला से कहा कि रुपये का डिटेल भरना है, इसलिए रुपया मुझे दो। महिला उसकी जालसाझी को समझ नहीं पाई और 20 हजार रुपया युवक को दे दिया। युवक पैसा गिनते-गिनते बैंक से बाहर निकला और फरार हो गया। उसके भागते ही महिला शोर मचाते हुए रोने लगी। वहां लोगों की भीड़ लग गई। महिला ने लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने आसपास युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता ने घटना के संबंध में पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि युवक काले रंग का टी-शर्ट पहने हुए थे। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी बैंक प्रबंधक ज्ञानप्रकाश को देने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा। इस संबंध में सेवराई चौकी इंचार्ज ओंकारनाथ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा था। पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी लिया। पीड़िता द्वारा अभी तक मामले की तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी सीसीटीवी फुटेज देखकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed