फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cricket enthusiasts enjoyed the match at the IPL Fan Park

Ghazipur News: आईपीएल फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों ने उठाया मैच का लुत्फ

Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cricket enthusiasts enjoyed the match at the IPL Fan Park
पुलिस लाइन में बने आईपीएल फैन पार्क में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 का
गाजीपुर। जनपद के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार की देर शाम को को आईपीएल फैन पार्क का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लग गया और बड़ी संख्या में दर्शकों ने बड़े पर्दे पर आईपीएल मुकाबले का आनंद उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपना सिंह का स्वागत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रतिनिधि अमित सिद्धेश्वर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। उद्घाटन के बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 मुकाबले का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में इस तरह के आयोजन के लिए बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और जीडीसीए की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को बड़े मंच पर आईपीएल का रोमांच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। साथ ही आयोजन की सफलता के लिए जीडीसीए अध्यक्ष शाश्वत सिंह और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एपेक्स काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सुबह हुई बारिश के बावजूद फैन पार्क में दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन के दौरान 10 हजार से अधिक लोग फैन पार्क का आनंद लेंगे और 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में दर्शकों की संख्या और अधिक रहेगी। इस अवसर पर पंकज सिंह चंचल, जीडीसीए के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सचिव डॉ. उमेश चंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed