फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cracked cylinders, kitchen roof blown

सिलेंडर फटा, रसोई की छत उड़ी

Wed, 06 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 06 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cracked cylinders, kitchen roof blown
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बशीर के घर में खाना बनाने के दौरान गैस रिसने से सिलेंडर में आग लग गई। काफी प्रयास के बाद भी आग न बुझने पर घरवाले बाहर भागे उसके कुछ ही देर बाद तेज धमाके से सिलेंडर फट गया।    
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हुई इस घटना से किचन की छत उड़ गई। इस घटना में दो पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


 रामपुर गांव निवासी बशीर अली की बहू शबनम बुधवार की सुबह किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान रेग्युलेटर से गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देख शबनम चिल्लाते हुए किचन से बाहर भागी और परिवार के लोगों को इसके बारे में बताया। परिवार के लोग तुरंत किचन में पहुंचकर अग्निशमन यंत्र और मिट्टी-बालू से आग बुझाने में जुट गए।

लेकिन और बढ़ती गई। बढ़ती आग देखकर और सिलेंडर फटने की आशंका से पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

जबर्दस्त धमाके की वजह से किचन की छत पूरी तरह उड़ गई और बर्तन सहित अन्य सामान हवा में उड़ते हुए इधर-उधर बिखर गए। तेज धमाके से पड़ोसी रमेश विश्वकर्मा तथा अजीज के मकान का बारजा भी क्षतिग्रस्त हो गया।


सिलेंडर फटने से भयभीत लोग काफी देर के  बाद मकान के गए और आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed