फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI Male raised his voice

भाकपा माले ने बुलंद की आवाज

Fri, 08 May 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
CPI Male raised his voice
शहर के तुलसी सागर स्थित भाकपा माले कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर बैठे कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सवालों को लेकर गाजीपुर कार्यालय, जखनियां, सेवराई कार्यालय सहित खानपुर, हथौड़ा, बसंतपट्टी, कसेरा, गहमर में धरना देकर मांग पूरा करने की आवाज उठाई। लॉकडाउन और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए राष्ट्रपति, डीएम-एसपी को संबोधित नौ सूत्रीय पत्रक जखनियां में तहसीलदार तथा अन्य जगहों पर थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों को सौंपा।
विज्ञापन

गाजीपुर कार्यालय पर आयोजित धरना सभा में जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि देश की जनता ने महामारी से निपटने के लिए जो अरबों-खरबों रुपया पीएम केयर फंड में भेजा है, उस धन को गरीबों में खर्च करने, उन्हें भुखमरी से बचाने, सभी गरीबों को मुफ्त में छह महीने तक राशन देने, 10 हजार हर गरीब को लॉकडाउन गुजारा भत्ता देने के बजाए मोदी सरकार ने देश के 50 बड़े पूंजीपति घरानों का 68 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया है। इस धन का उपयोग बेहतर मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था में करने के बजाए नया संसद भवन और पीएम के लिए नया हवाई जहाज खरीदा जा रहा है। उन्होंने पीएम केयर फंड से सभी प्रवासी मजदूरों की मुफ्त घर वापसी, सभी गरीबों को 10 हजार रुपया गुजारा भत्ता देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार रोज कमाने, रोज राशन खरीद कर खाने वाले गरीब मजदूरों पर पड़ रही है। ऐसे समय में योगी सरकार ने मजदूरों के सारे अधिकार खत्म करने के लिए अध्यादेश लाया है, जो हमें मंजूर नहीं है। इस अध्यादेश से कामगार बंधुआ मजदूर हो जाएंगे। इस मजदूर विरोधी अध्यादेश को तत्काल वापस लेने की मांग की। जिला सचिव ने कहा कि लॉकडाउन के नाम पर पुलिस किसानों, मजदूरों को बेरहमी से पीट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed