फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI, Grams took out procession and staged a sit-in

भाकपा, ग्रामस ने जुलूस निकाल कर दिया धरना

Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CPI, Grams took out procession and staged a sit-in
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करो आदि सवालों को लेकर भाकपा माले, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने संजय वन से जुलूस निकाल कर सैदपुर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना सभा में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि जमीन समेत आवास और पुनर्वास की व्यवस्था किए बगैर गरीबों को उजाड़ा गया तो पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बहेरी, खानपुर बैरहिया सहित अन्य गांवों में भेजी गई बेदखली की नोटिस को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि गाजीपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में बरसात न होने से अकाल जैसी स्थिति है। हैंडपंप से लेकर नलकूप तक ने पानी देना बंद कर दिया है। जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर सूखा राहत मुहैया कराने के साथ मनरेगा के तहत वर्ष भर काम देने की मांग की। अंत में जिलाधिकारी को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सैदपुर को सौंपा। इस अवसर पर आजाद यादव, बेचू वनवासी, रामजन्म, जोखू प्रसाद, रविंद्र कश्यप, घुरभारी मास्टर, सरोज यादव, संगीता, सुमित्रा, कन्हैया बिंद, किशन मौर्य, मुन्ना वनवासी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता डा. रणवीर सिंह एवं संचालन आजाद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed