फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPC Super Kings win in first semi-final

Ghazipur News: पहले सेमीफाइनल में सीपीसी सुपर किंग्स की जीत

Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
CPC Super Kings win in first semi-final
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर अंडर-23 शारदा नारायण हॉस्पिटल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को अजंता अकादमी (बी) और सीपीसी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें सीपीसी सुपर किंग्स ने नौ विकेट से जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सीपीसी सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर अजंता अकादमी (बी) को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता अकादमी (बी) की टीम ने अनुराग यादव के 31 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी सुपर किंग्स की टीम ने पवन राय के नाबाद 55 और अभिनव के नाबाद 49 रन की बदौलत 11वें ओवर में मात्र एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। अजंता अकादमी (बी) की तरफ से अमित साहनी ने एक विकेट लिया। मैच में स्मृति राय एवं संतोष पाठक अंपायर तथा राहुल, आयुष एवं कुशाग्र ने स्कोरर की भूमिका निभाई। सीपीसी सुपर किंग्स के पवन राय को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. विजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed