फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   covid

कर्मचारियों को लगा कोविड का टीका

Sat, 13 Feb 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
covid
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में कोरोना वैक्सीन लगवाते जमानिया कोतवाल राजीव कुमार सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले के 18 केंद्रों पर शुक्रवार को 1437 पुलिस, रेवन्यू एवं सफाई कर्मियों को कोविड का टीका लगा। इन केंद्रों पर कही पूर्वाह्न 9.30 तो कही पूर्वाह्न 10 बजे लाभार्थी पहुंचे। इससे पहले सुबह 8.30 तक सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन की टीम पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी रही। जिला अस्पताल में पूर्वांह्न 9 बजे से लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। सभी की आईडी सूची से मिलान के बाद वेटिंग कक्ष में भेजी जा रही थी। शाम पांच बजे तक 393 लक्ष्य के सापेक्ष 226 लाभार्थियों का टीका हुआ। इधर पूर्वांह्न 10 बजे टीकाकरण नोडल एसीएमओ डा. उमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण कर टीकाकरण का जायजा लिया। जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए 250 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पूर्वांह्न 10 बजे से लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। एक-एक करके लाभार्थियों का टीकाकरण करने के साथ उन्हें आंधे घंटे तक निगरानी कक्ष में रखा जा रहा था। शादियाबाद: मनिहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुबह आठ बजे टीम पहुंच गई थी। पूर्वांहस्न 9 बजे से लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। पूर्वांह्न 10.30 बजे थाना प्रभारी शिवप्रसाद वर्मा ने टीका लगवाया। देवकली: प्राथमिक स्वास्थय केंद्र के प्रभारी डा. एसके सरोज ने सुबह 8.30 बजे टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। पूर्वांह्न 10 बजे से सफाई कर्मियों का टीकाकरण शुरू हुआ। अपराहन तीन बजे तक 103 लाभार्थियों को टीका लग चुका था। पहला टीका सफाई कर्मचारी संघ वाराणसी मंडल के अध्यक्ष और ब्लाकध्यक्ष राजेश यादव को लगा। इसके बाद मंत्री सच्चिदानंद को दूसरा टीका लगा। जमानिया: नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने पूर्वांह्न 10.30 बजे टीका लगवाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed