फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Couple including three killed in accident

Ghazipur News: हादसे में दंपती सहित तीन की मौत

Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Couple including three killed in accident
नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली के पास हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज थाना क्षेत्र में देवकली पेट्रोल पंप के पास शविार की देर रात नसीरपुर गांव के सामने किसी वाहन की चपेट में आने से दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के सुकी गांव निवासी धीरज कुमार (45), अपनी पत्नी मोनी (40) और मुजफ्फरपुर निवासी आलोक कुमार (35) के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। वहां दंपती का पुत्र रहता है। कार आलोक चला रहे थे। शनिवार की रात करीब दो बजे देवकली पेट्रोल पंप के पास कार का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

इस पर धीरज और मोनी कार से उतर गए, जबकि आलोक सड़क किनारे कार खड़ी कर टायर बदलने लगे। इसी दौरान गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे किसी वाहन ने कार में टक्कर मारते हुए तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। मोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धीरज और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और घायलों को सैदपुर अस्पताल भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी गोपीनाथ ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो घायलों ने वाराणसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के धक्के से बालिका की गई जान
नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा गांव के सामने शनिवार की देर शाम कार के धक्के से बालिका की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर बंतरा गांव निवासी आरोही (8) अपनी मां कुसुम के साथ शाम को खेत पर गई थी। देर शाम वह मां के साथ घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय वाराणसी से गाजीपुर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बालिका को जोरदार धक्का मार दी जिससे मासूम सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चालक कार लेकर फरार हो गया। ग्रामीण और परिजन बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed