{"_id":"5ed7d22f8ebc3e90294c47bb","slug":"counselling-of-one-thousand-candidate-till-postponed-order-came-ghazipur-news-vns5281792161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक लगने का आदेश आने तक 1000 अभ्यर्थियों ने करा ली थी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक लगने का आदेश आने तक 1000 अभ्यर्थियों ने करा ली थी काउंसिलिंग
विज्ञापन
शहर के छावनी लाइन स्थित श्री बालेश्वर पांडेय प्राइवेट आईटी आई परिसर में सहायक अध्यापक भर्ती काउ?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया के तहत जिले में रिक्त 1920 सहायक अध्यापक के पदों के लिए बुधवार से तीन दिवसीय काउंसिलिंग शहर के छावनी लाइन स्थित श्री बालेश्वर पांडेय प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में शुरू हुई। काउंसिलिंग चल ही रही थी की परीक्षा नियामक प्राधिकारी का निर्देश आया कि कोर्ट ने काउंसिलिंग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह निर्देश मिलते ही काउंसिलिंग रोक दी गई। काउंसिलिंग रोके जाने तक लगभग एक हजार अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग करा ली थी।
इस निर्देश के अनुपालन में डायट के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों को सूचित कराया कि वे लोग तुरंत अपने-अपने काउंटर पर पहुंचकर अपना मूल अभिलेख और फोटो प्रतियां प्राप्त कर लें। इसके बाद वहां उपस्थित 50 प्रतिशत लोगों ने अपने मूल दस्तावेज वापस ले लिए जो अभ्यर्थी चले गए थे उनके अभिलेख बीएसए कार्यालय से प्रतिदिन दिए जाते रहेंगे। इससे पूर्व पहले दिन कुल 1000 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग की प्रक्रिया डायट सैदपुर के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता की देखरेख में संचालित हुई।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग और साबुन से हाथ धोने के लिए माइक से बराबर निर्देश दिया जाता रहा। डायट के उप शिक्षा निदेशक श्री प्रधान ने कतार में खड़े अभ्यर्थियों के पास जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को चुस्ती बरतने की सलाह दी। उप शिक्षा निदेशक एवं बीएसए ने अभ्यर्थियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निदान कराया। उन्होंने और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी 10 काउंटरों पर चल रही काउंसिलिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को काउंटरों पर जाकर उसे दूर कराया। काउंसिलिंग के लिए कुल दस काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर एक खंड शिक्षा अधिकारी और तीन अध्यापक ड्यूटी पर लगाए गए थे। सुदामा राम, जयराम पाल, मनोज शर्मा, राजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, धनपत यादव, अखिलेश झा, सुग्रीव सिंह, प्रभाकर यादव, श्रवण यादव, महेंद्र यादव, उदयराज मौर्य, प्रदीप कुशवाहा को ड्यूटी पर लगाया गया था।