फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

अब होमियोपैथिक डाक्टर करेंगे कोरोना मरीज का उपचार

Thu, 27 May 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। कोविड-19 के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ रोकने के लिए आयुष मंत्रालय ने होमियोपैथिक चिकित्सकों को भी ऐसे मरीजों को देखने की अनुमति दे दी है। चिकित्सकों द्वारा लक्षणविहीन और शुरुआती लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा। जबकि गंभीर मरीजों को उच्चस्तरीय अस्पतालों में रेफर करेंगे। इस दौरान मरीजों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। लक्षण विहीन पाजिटिव मरीजों को होमियोपैथिक डाक्टरों को आरसेनिकम एलबम-30 सी की चार गोली दिन में दो बार सात दिन तक देना होगा। इसी प्रकार हल्के लक्षण वाले मरीजों को एकोनिटम नेपोलस, आरसेनिकम एलबम, बेलाडोना, बरयोनिया एलबा, इयूपाटोरियम परफोलियटम, फेरम फास्फोरिकम, गलसेमियम, फास्फोरस, रस टाक्सिकोडेंड्रम दवाएं चलेंगी। इसके अलावा किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लक्षण विहीन व्यक्ति को आरसेनिकम एलबम 30 सी की चार गोली दिन में एक बार सात दिन तक देना होगा। गाइडलाइन के मुताबिक होमियोपैथिक डाक्टर को मरीज के लक्षणों पर लगातार नजर रखनी होगी। मरीज का बुखार और ऑक्सीजन स्तर को दिन में दो बार जांचना होगा। उसे घर से निकलने और घर में भी सामाजिक दूरी बनाने की हिदायत देनी होगी।
विज्ञापन

होमियोपैथिक चिकित्सक डा. त्रिदिवेश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना में होमियोपैथी की दवा काफी कारगर है। डाक्टर की सलाह से गांव और शहरों में इसका उपयोग बड़े स्तर पर किए जाने की जरूरत है। इस पैथी की दवाओं की कीमत भी एलोपैथी से कम होती है और इनका दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।
विज्ञापन

ल, चीनी और नमक के अधिक सेवन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed