फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

टायफाइड के बहाने कोरोना दे रहा लोगों को धोखा

Mon, 03 May 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। अगर आपकी सांस फूूल रही है, बुखार एवं खांसी जैसे लक्षण दिख रहे है और एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में आप कोरोना निगेटिव हैं तो एक बार टायफाइड जांच जरूर करा लें। वजह टायफाइड की आड़ में कोरोना वायरस लोगों को धोखा दे रहा है। डाक्टरों का मानना है कि टायफाइड में कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद जांच में लोग निगेटिव मिल रहे हैं। जबकि सीटी स्कैन में सीने में संक्रमण साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में एहतियात बरतने की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिनमें तेज बुखार से लेकर खांसी, गले में दर्द, सांस लेने की अधिक दिक्कत देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसे मरीजों की जब सीटी स्कैन कराई जा रही तो फेफड़े में संक्रमण की पुष्टि तो हो रही, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने से मेडिकल टीम के सामने भी असमंजस की स्थिति बन जा रही है। ऐसे में डाक्टरों की सलाह है कि अगर बुखार तेज आए तो इस अवस्था में जांच जरूर करा लें। अगर एंटीजन और आरटीपीसीआर में रिपोर्ट निगेटिव आती है तो सीने का सीटी स्कैन कराकर यह सुनिश्चित कर लें कि संक्रमण तो नहीं है। डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि अगर सीटी स्कैन की रिपोर्ट में संक्रमण 15 प्रतिशत तक है और ऑक्सीजन लेवल 80 से ऊपर है तो घबराने की जरूरत नहीं है। चिकित्सक के परामर्श पर दवा करें। योगा और प्राणायाम करते रहें। टायफाइड मरीजों में बुखार 102 से 103 डिग्री फारेनहाइट तक रहता है। इसमें गला सूखने, खराश, खांसी, दम फूलने जैसे शिकायत भी होती है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि ऐसे लक्षण वाले मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं, घबराए नहीं। चिकित्सक की सलाह लेकर दवा करें। सयंम बरतें और योगा और प्राणायाम जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed