फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

जिले में 115 मिले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। जिले में बुधवार को फिर 115 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। ऐसे में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1182 पहुंच गई है। वहीं 1011 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि 15 का जिला अस्पताल, सात का जिला जेल अस्पताल, 22 बीएचयू एवं 12 का इलाज गैर जिलों के अस्पतालों में चल रहा है। प्रतिदिन संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थम नहीं रही है। जिले में रोजाना 100 से ऊपर लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना एक हजार से ऊपर संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट में मिले 115 संक्रमितों में आरटीपीसीआर से 14, एंटीजन से 97 एवं ट्रूनैट से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो पांच मार्च 2020 से अब तक 349651 की जांच हुई है। इसमें 344744 की रिपोर्ट आई है, जिसमें 6657 पॉजिटिव पाए गए हैं। देर शाम आई रिपोर्ट में जमानिया तीन, सैदपुर 20, सादात आठ, रेवतीपुर 22, मुहम्मदाबाद पांच, मरदह चार, मनिहारी सात, कासिमाबाद एक, जखनिया दो, गाजीपुर नगर दस, गाजीपुर सदर ब्लाक 26, देवकली दो, भदौरा ब्लाक के विभिन्न गांव में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संक्रमितों को ट्रेस करने के साथ संपर्क में आने वाले संदिग्धों की सूची तैयार करने में जुटी हुई है, जिससे उनकी जांच कर संक्रमण के फैलाव पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed