फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

मुश्किलों में भी चली थी सकारात्मकता की बयार

Thu, 25 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। कई महानगरों में कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से पूर्व के हालात की यादें लोगों की जेहन में एक बार फिर से ताजा हो गई हैं। जब लॉकडाउन से न जाने कितनों ने रोजगार ही नहीं बल्कि इस महामारी से कइयों ने अपनों को खोया लेकिन इतनी मुश्किलें होने के बाद कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिले। साफ-सफाई के साथ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक दिखे। वर्तमान में जो हालात दोबारा बन रहे हैं ऐसे में लोगों को एक बार पुन: इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए वही जागरूकता दिखानी होगी। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. शिवकुमार ने बताया कि जब कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई तो उसको लेकर लोगों में जागरूकता उतनी नहीं थी लेकिन सरकार की ओर से लाकडाउन करने के बाद बचाव को लेकर जागरूक हुए। इतना ही नहीं लोगों ने मनौवैैज्ञानिक रूप से इस बीमारी के साथ जीने के लिए खुद को तैयार कर लिया है। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एखलाक खान कहते हैं कि कोरोना काल को सामाजिक बदलाव के नजरिए से देखा जाए तो लोगों के रहन-सहन में काफी बदलाव आया। वर्क फ्राम होम होने के चलते लोग घरों में नियमित कार्य करते रहे। एक-दूसरे के बारे में जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया का चलन बढ़ा। वर्तमान में दूसरे चरण में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कई जगहों पर बढ़ता दिख रहा है। इसको लेकर लोगों को एक बार फिर जागरूकता दिखाने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed