{"_id":"6786a89ee758d17e7f00557b","slug":"cooks-will-soon-get-three-months-honorarium-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126673-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रसोइयों को जल्द मिलेगा तीन माह का मानेदय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रसोइयों को जल्द मिलेगा तीन माह का मानेदय
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में तैनात रसोइयों को तीन माह का मानदेय जल्द मिलेगा। यूनिफाॅर्म खरीदने के लिए 500-500 रुपये भी दिए जाएंगे। इसके लिए जिले को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख 45 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। उन्हें दोपहर में मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के लिए 6644 रसोइयों की तैनाती की गई है। प्रत्येक विद्यालय में 25 छात्र संख्या पर एक, 26 से 100 छात्रों पर दो, 101 से 200 छात्र पर तीन, 201 से 300 छात्र पर चार, 301 से 1000 छात्र पर पांच, 1001 से 1500 छात्र पर छह, 1500 से अधिक छात्र संख्या होने पर अधिकतम सात रसोइयों का चयन किया गया है।
शासन की ओर से उन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। स्कूलों में तैनात इन रसोइयों को जुलाई माह तक का ही मानदेय मिला है। उनकी परेशानी अब जल्द दूर होने वाली है। अगस्त से अक्तूबर तक तीन महीने का मानदेय जल्द ही विभाग की ओर से उनको भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जिले को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। मानदेय के साथ ही भोजन पकाने वाली महिला और पुरुष रसोइयों को यूनिफॉर्म के लिए 500-500 रुपये भेजा जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जल्द ही रसोइयों के खाते में मानदेय भेज दिया जाएगा।