फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cook roared in salutation to the right

हक के लिए गरजीं रसोइया

Sun, 21 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cook roared in salutation to the right
जिला रसोइया संघ ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के महुआबाग स्थित कार्यालय पर धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि महिला रसोइयों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। महिलाएं उनके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रसोइयों का महीनों का मानदेय बकाया है। मानदेय के अभाव में महिला रसोइयों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने अवैध ढंग से निष्कासित रसोइयों की बहाली, मानदेय छह हजार प्रतिमाह तथा बकाए मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। संघ की जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि रसोइयों की प्रति वर्ष नियुक्ति आदि के नाम पर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


संघ की महिलाएं अपनी 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री को पत्रक देकर समस्या के समाधान की मांग करेंगी। महासचिव ललिता देवी ने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो महिलाएं अब खामोश बैठने वाले नहीं हैं। इससे पहले संघ की महिलाएं सिटी रेलवे स्टेशन से जुलूस की शक्ल में पहुंची। सभा में आशा, सावित्री, मीरा, दमयंती, सुमित्रा, अतवारी, बब्बन यादव, प्रभावती, उमरावती, रमेश राम, मंजू, संजू, कौशल्या, पूनम, कमली, निर्मला, रेखा, परवीन एवं नजमा ने विचार व्यक्त किया। संचालन मुन्नी खातून ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed