फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   convencing

पति-पत्नी एक दूसरे के लिए मांग रहे वोट

Mon, 26 Apr 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
convencing
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने पति को कामयाबी दिलाने के लिए पत्नियां घर की चौखट से बाहर आ गई हैं। वह लोगों विशेषकर महिला मतदाताओं से संपर्क कर उनको समर्थन प्रदान करने की अपील कर रही हैं। उधर महिला उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पति भी इनसे दो कदम आगे हैं। कई महिला उम्मीदवारों के पति अपनी पत्नी का परचम लहराने के लिए घर-घर वोट मांग रहे हैं। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। चौथे एवं अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार में उम्मीदवारों की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी गई है। इस चुनाव की जंग फतह करने के लिए प्रत्याशियों की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे हैं। पुरुष उम्मीदवार दिन-रात मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, वहीं उनकी पत्नियां भी अपने पति को विजयी बनाने के लिए घर-घर जाकर महिला मतदाताओं से संपर्क कर उनसे इस बात का अनुरोध कर रही हैं कि वह उनके पति को वोट दें। ठीक यही हाल महिला प्रत्याशियों के पति का है। पत्नी को चुनाव जिताने के लिए वह लोगों का हाथ-पैर जोड़ रहे हैं। चुनाव का परिणाम चाहे जो हो लेकिन इतना जरूर है कि चुनावी जंग में जीत दर्ज करने के लिए पति औ पत्नी दोनों मतदाताओं के दरवाजे की खाक छान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed