फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contract workers surrounded Superintending Engineer's office

संविदा कर्मियों ने घेरा अधीक्षण अभियंता कार्यालय

Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Contract workers surrounded Superintending Engineer's office
जिले के बिजली विभाग में तैनात संविदाकर्मी बकाए मानदेय को लेकर मंगलवार को विद्युत आपूर्ति ठप करके चार घंटे हड़ताल पर रहे। इससे पूर्व कार्यालय का घेराव भी किया। इसमें बकाया मानदेय को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता ने तत्काल कमर्शियल डायरेक्टर डिस्कॉम वाराणसी ओपी दीक्षित से दूरभाष पर वार्ता करते हुए 14 जनवरी तक सभी संविदा कर्मियों के खाते में भुगतान करने आश्वासन दिया। वहीं संगठन के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह के अथक प्रयासों से जिले के सभी संविदाकर्मियों को आश्वस्त करते हुए जिले की विद्युत सप्लाई चालू करने को कहा गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना न उठाना पड़े। उन्होंने आगे बताया कि जिले में विद्युत सप्लाई मेंटेनेंस का कार्य एक कंपनी के पास है। अगर समय रहते कंपनी के अधिकारियों में सुधार नहीं आता है तो इसके खिलाफ प्रदेश स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed