फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contract workers returned to work after compensation to lineman's family

Ghazipur News: लाइनमैन के परिवार को मुआवजे के बाद काम पर लौटे संविदाकर्मी

Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Contract workers returned to work after compensation to lineman's family
विद्युत उपकेंद्र कुंडेसर से संबंधित संविदाकर्मी लाइनमैन मनोज प्रजापति का शव शनिवार को शाम विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित उसके आवास पर पहुंचा। मनोज का अंतिम संस्कार बीरपुर गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता कैलाश प्रजापति ने दी।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली विभाग द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये मृतक लाइनमैन मनोज की पत्नी को दिया गया। इसके साथ ही दो दिनों से जारी बहिष्कार समाप्त कर लाइनमैन काम पर लौट आए। इस प्रकार लगभग 33 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब दो दर्जन गांव प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन

बिजली संगठनों के पदाधिकारियों अतिरिक्त प्रांतीय मंत्री निर्भय नरायण सिंह, जिला संयोजक सुदर्शन सिंह और जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दिलाने की मांग रखी है। इसपर विभाग की ओर से आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें 26 दिसंबर को मलसा के पास तकनीकी गड़बड़ी ठीक करते समय संविदाकर्मी लाइनमैन मनोज प्रजापति करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना से नाराज संविदाकर्मी लाइनमैनों ने मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का दिया था। विभागीय अवर अभियंता पंकज कुमार रावत द्वारा शनिवार को विभाग द्वारा मुआवजा दिए जाने की सुचना पर संविदा कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed