फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   contract worker seriously burnt

संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलसा

Tue, 20 Jul 2021 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
contract worker seriously burnt
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हार्टमनपुर मिशन के पास बिजली में आई गड़बड़ी को दुरुस्त करते समय अचानक आपूर्ति होने से संविदा विद्युतकर्मी करंट लगने से झुलस गया। मंगलवार को हुई घटना के बाद उसे पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विद्युत उपकेंद्र करीमुद्दीनपुर पर तैनात संविदा कर्मी भानु प्रताप कुशवाहा उर्फ संजय विद्युत सप्लाई बाधित होने पर उसे सही करने के लिए हार्टमनपुर मिशन के पास पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद आपूर्ति बंद कराने के बाद खंभे पर चढ़कर विद्युत तार को जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक आपूर्ति होने से वह करंट लगने से झुलस कर गिर गया। आसपास लोग उसे उठाकर पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। इस संबंध में एसडीओ मुहम्मदाबाद शत्रुघ्न यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जानकारी हुई है। संविदा कर्मी को इलाज के लिए गाजीपुर लाया गया है। इलाज के बाद घटना की जांच की जाएगी। नियम संगत सभी प्रकार की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed