फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Construction work of new stadium is stalled due to lack of funds

धनाभाव से रुका पड़ा है नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य

Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Construction work of new stadium is stalled due to lack of funds
शहर के आरटीआई मैदान के पास नवीन स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। चार करोड़ 70 लाख की लागत से बनवाया जा रहा यह स्टेडियम पहले कोरोना के कहर और अब धनाभाव की वजह से अधर में लटका हुआ है। इसका निर्माण कार्य बीते वर्ष दिसंबर में ही पूरा होना था।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार में दशकों पहले नेहरू स्टेडियम की स्थापना कराई गई थी। छोटा होने के कारण फुटबाल, क्रिकेट आदि खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन में असुविधा महसूस की जा रही थी। खिलाड़ियों की जरूरत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने शहर के पुलिस लाइन के पास आरटीआई मैदान में 6.310 हेक्टेयर जमीन पर नवीन स्टेडियम का निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसके लिए चार करोड़ 70 लाख 44 हजार की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई गई। जनवरी 2018 के दूसरे पखवारे की शुरुआत में प्रदेश के तत्कालीन खेल मंत्री ने इसका शिलान्यास किया गया था। नवीन स्टेडियम में प्रशासनिक भवन, बास्केटबाल कोर्ट, दर्शक दीर्घा, चहारदीवारी, ओवरहेड टैंक, तीन गेट एवं गार्ड रूम का निर्माण कराया जाना है लेकिन अभी तक निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। खेल कार्यालय की मानें तो दर्शक दीर्घा, ओवरहेड टैंक एवं प्रशासनिक भवन बन गया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में फर्श, वायरिंग, खिड़की-दरवाजे तथा रंगाई-पुताई का काम शेष है। इसी तरह बास्केटबाल कोर्ट, तीनों गेट, गार्ड रूम भी बनाया जाना है। चहारदीवारी बन गई है। बताया गया है कि निर्माण कार्य पिछले वर्ष दिसंबर माह में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। कोरोना के कहर के बाद बीते फरवरी से धन के अभाव में निर्माण कार्य रुका हुआ है। ऐसे में आगामी कुछ और महीने में इसका कार्य पूरा होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इनसेट
महज तीन कैंप संचालित
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय की ओर से खेल कैंपों का संचालन किया जाता है। प्रशिक्षकों के अभाव में वर्तमान में महज तीन खेलों के ही कैंप संचालित हो रहे हैं। कुश्ती, फुटबाल एवं हाकी के कैंप चल रहे हैं जबकि कुछ वर्ष पहले इन खेलों के अलावा एथलेटिक्स, बालीबाल, खो-खो, कबड्डी, बाक्सिंग के कैंप संचालित होते थे। प्रशिक्षक न होने से संबंधित खेलों के खिलाड़ियों को निराशा हो रही है।
0
इनसेट
खल रहा कर्मचारियों का अभाव
गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय में कर्मचारियों का अभाव है। तत्कालीन क्रीड़ाधिकारी के निधन के बाद से करीब डेढ़ वर्ष से यह पद रिक्त है। यही नहीं कई अन्य पदों पर भी कर्मचारियों का अभाव है। एक लिपिक के साथ ही तीन ग्राउंड स्टाफ नहीं हैं। कर्मचारियों की कमी से खेलों के आयोजन में दिक्कत हो रही है।

0 कोट 0
नवीन स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य पूरा करने के संबंध में कार्यदायी संस्था से पत्राचार किया जा रहा है।- जवाहरलाल यादव, उप क्रीड़ाधिकारी जिला खेल कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed